भारत

ये कैसा विकास! महिला ने हाइवे पर जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, नहीं मिली एंबुलेंस

jantaserishta.com
28 Sept 2023 3:49 PM IST
ये कैसा विकास! महिला ने हाइवे पर जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, नहीं मिली एंबुलेंस
x

DEMO PIC 

ओडिशा: ओडिशा में एक गर्भवती महिला ने हाइवे पर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. महिला के परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को कॉल किया था, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली. इसके बाद प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को उसके परिजन किराए के ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाने लगे. उसी दौरान रास्ते में डिलीवरी हो गई.
जानकारी के अनुसार, यह घटना ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिटलागढ़ पुलिस सीमा के तहत कुमुदा गांव की है. महिला और उसके जुड़वां बच्चे सुरक्षित हैं. गांव की महिला बिंदिया सबर को प्रसव पीड़ा हो रही थी. उसके परिवार के सदस्यों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई. इसके बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल ले जाने के लिए किराए पर एक ऑटो-रिक्शा लिया.
महिला के परिजन जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसे प्रसव पीड़ा तेज हो गई. इसके बाद परिवार की महिलाओं ने राजमार्ग के किनारे कपड़े का पर्दा किया और महिला ने जुडवां बच्चों को जन्म दिया. प्रसव के दौरान कोई आंगनबाड़ी या आशा कार्यकर्ता मौजूद नहीं थी.
जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली महिला ने कहा कि एंबुलेंस को बुलाने के लिए कॉल किया था, लेकिन कोई नहीं आया. इसके बाद आशा कार्यकर्ता को भी बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नहीं आईं. कोई अन्य विकल्प न होने पर हम ऑटो-रिक्शा से अस्पताल जा रहे थे, तभी डिलीवरी हुई. रिपोर्टिंग के समय मां और नवजात बच्चे स्वस्थ हैं. हालांकि इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story