भारत
हे भगवान! अंधविश्वास का ये कैसा खेल? बच्चे के आंखों पर हुआ असर, आग के ऊपर उल्टा लटकाया
jantaserishta.com
15 March 2025 5:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अंधविश्वास से जुड़ी भयावह घटना सामने आई है. झाड़-फूंक के नाम पर एक छह महीने के मासूम बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया गया. इस अमानवीय कृत्य से बच्चे की आंखें बुरी तरह झुलस गईं, जिससे उसकी दृष्टि जाने का खतरा पैदा हो गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में 13 मार्च को हुई थी. जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता उसे तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के पास ले गए थे, ताकि वह बच्चे की अस्वस्थता दूर कर सके. तांत्रिक ने बच्चे के माता-पिता को बताया कि उनके बेटे पर किसी "छाया" का असर है, जिसे दूर करने के लिए झाड़-फूंक करनी होगी.
इसके बाद तांत्रिक ने झाड़-फूंक की आड़ में मासूम को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया. माता-पिता यह सोचकर चुपचाप देखते रहे कि उनका बच्चा ठीक हो जाएगा, लेकिन इस अंधविश्वास ने मासूम की आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा दिया. बच्चे की चीख-पुकार के बावजूद तांत्रिक ने अपनी काली करतूत जारी रखी.
घटना तब सामने आई जब माता-पिता अपने बच्चे को लेकर शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे की आंखें बुरी तरह जल चुकी हैं और उसकी दृष्टि चले जाने का खतरा है.
शिवपुरी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने बताया, 'बच्चे की आंखें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, अगले 72 घंटे में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी दृष्टि वापस आ पाएगी या नहीं. फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है.'
घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव के कोटवार जनवेद परिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है. शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कहा, 'यह मामला बेहद गंभीर है, तांत्रिक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





