भारत

ये क्या...दुल्हन नहीं मिलने पर मैट्रिमोनी साइट पर ही केस किया, मामला जानकर दंग रह जाएंगे आप

jantaserishta.com
19 Jun 2024 1:53 PM IST
ये क्या...दुल्हन नहीं मिलने पर मैट्रिमोनी साइट पर ही केस किया, मामला जानकर दंग रह जाएंगे आप
x

सांकेतिक तस्वीर

शख्स ने आरोप लगाया था कि मैट्रिमोनी साइट अपनी दुल्हन ढूंढने की प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर पाया है.
नई दिल्ली: केरल के एर्नाकुलम जिले में एक शख्स ने दुल्हन नहीं मिलने के कारण मैट्रिमोनी साइट पर ही केस कर दिया. उसने अब ये केस जीत लिया है. उसे मुआवजे के तौर पर 25 हजार रुपये की रकम मिली है. फैसला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम (DCDRC) ने सुनाया है. इसके साथ ही साइट को शख्स को कानूनी खर्चे के पैसे भी देने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने आरोप लगाया था कि मैट्रिमोनी साइट अपनी दुल्हन ढूंढने की प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर पाया
है.
जिला फोरम के अध्यक्ष डीबी बीनू और अन्य सदस्यों रामचंद्रन वी और श्रीविद्या टीएन ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद 15 मई को आदेश पारित किया कि केरल मैट्रिमोनी की ओर से सेवा में कमी की गई थी. बार और बेंच के मुताबिक, फोरम ने कहा कि शिकायतकर्ता मैट्रिमोनियल वेबसाइट के कई 'पीड़ितों' में से एक था, सोशल मीडिया से जनता की राय भी शिकायतकर्ता ने एकत्रित की, ताकि उसका केस और मजबूत हो सके.
फोरम ने कहा, 'अपोजिशन पार्टी ने जीवनसाथी ढूंढने वालों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आकर्षक चीजें बताईं और उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान नहीं की थीं. उसने ये साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है कि उसने शिकायतकर्ता को जो वादे किए गए थे, उनकी सेवा प्रदान की है. शिकायतकर्ता ने अपने तर्क को साबित करने के लिए सोशल मीडिया से जनता की राय भी पेश की थी. इसलिए ये निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि शिकायतकर्ता अपोजिशन पार्टी के कई पीड़ितों में से एक है.'
ये शिकायत मई 2019 में चेरथला के मूल निवासी (शिकायतकर्ता) ने दायर की थी. उसने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उसने 2018 में केरल मैट्रिमोनी की वेबसाइट पर अपना बायोडाटा दर्ज किया था. बाद में कथित तौर पर केरल मैट्रिमोनी के प्रतिनिधि ने उसके घर और दफ्तर में उससे संपर्क किया. उससे शादी के लिए लड़की ढूंढने के बदले तीन महीने की मेंबरशिप के लिए 4100 रुपये देने को कहा गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story