भारत
ये क्या...बस स्टैंड में सबके सामने मंगलसूत्र पहना दिया, जांच में सामने आई ये बात
jantaserishta.com
11 Oct 2022 9:37 AM IST

x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.
कुड्डालोर: तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जहां लड़के ने बस स्टैंड पर स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को मंगलसूत्र पहना दिया. बताया जा रहा है कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ तो लोगों ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली.
पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पाया कि लड़की नाबालिग है और कक्षा 12वीं की छात्रा है. जबकि, लड़का पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट में पढ़ता है. दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और इसे लेकर सवाल पूछे गए. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.
वीडियो में देखा गया कि लड़की स्कूल ड्रेस पहने हुए है. वह लड़के के साथ बस स्टैंड पर बैठी है. तभी लड़का सबके सामने उसे मंगलसूत्र पहनाता है. वहीं, उसके दोस्त दोनों पर फूल बरसाते हैं और बधाई देते हैं. ये वीडियो भी लड़के के दोस्तों ने ही बनाया है. लेकिन दोनों ने कभी सोचा नहीं होगा कि ये करना उन्हें कितना भारी पड़ेगा.
वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने इसका विरोध किया. लोगों का कहना था कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है. उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा. वहीं, पुलिस ने कहा कि लड़की-लड़की से पूछताछ की गई है. आगे की कार्रवाई जारी है. दोनों के परिजनों को भी इस बारे में बता दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





