भारत
ये क्या! 'लेग पीस' कम मिलने के बाद आपस में भिड़ गए घराती-बराती, पुलिस ने कराया समझौता
jantaserishta.com
13 April 2026 9:01 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
कानपुर: कोई भी शादी हो, तो दूल्हा तो दुल्हन को लेने जाता है लेकिन बराती खाने-पीने ही जाते हैं. कानपुर में एक निकाह में खाने-पीने में चिकेन के करी लेग पीस कम हो गए तो विवाद इतना बढ़ गया कि निकाह करने आई बरात के वापसी जाने की नौबत आ गई. यहां बरातियों में और लड़की के परिवार वालों में मारपीट भी हो गई.
मौके पर पुलिस पहुंची तो समझौता हुआ. फिर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे से विवाद के लिए माफी मांगी और निकाह हो गया. खास बात यह रही कि लेग पीस को लेकर जो विवाद हुआ था उसमें जब लड़की पक्ष ने चेक कराया तो हलवाइयों के पास काफी मात्रा में लेग पीस थे जो बारातियों के लिए स्पेयर रखे गए थे. बाद में उनको खाने की टेबल पर लगाया गया.
कानपुर के बिलोरी इलाके में शनिवार की रात को एक परिवार में बेटी का निकाह था. यहां बारात बारह मऊ इलाके से आई थी. बरात आने के बाद जय माल का कार्यक्रम शुरू हुआ, उसके बाद मौलवी की रस्म पूरी होनी थी. इधर बराती दूर से यात्रा करके आए थे तो सीधे खाने की टेबल पर पहुंच गए. अमूमन होता भी यही है कि बरात में आए लोग ज्यादातर पहले पेट पूजा करते हैं फिर लड़की का जयमल और निकाह देखने के बारे में सोचते हैं .यहां निकाहनामे की दावत में भी यही हुआ. लेकिन खाने की टेबल के ऊपर डोंगे में रखे लेग पीस गायब हो गए. लड़की पक्ष ने बारातियों की संख्या के हिसाब से पूरी व्यवस्था की थी लेकिन डोंगे खाली हो गए तो बवाल मच गया.
दूल्हे के चाचा ने लड़की पक्ष से और लेग पीस के डोंगे मंगवाने को कहा, इस पर लड़की पक्ष के चाचा ने कहा कि यहां तो डोंगे भरे हुए रखे थे, बाराती सब पहले ही उठा कर खा गए. यही बात लड़के वालों के ईगो पर लग गई. फिर बात इतनी बढ़ गई कि आपस में मारपीट शुरू हो गई.विवाद इतना बढ़ गया कि लड़के पक्ष में बारात वापस ले जाने की धमकी दे दी. इस दौरान लड़की पक्ष ने भी गर्मी दिखाते हुए कहा- ले जाओ बरात लेकिन हमारा जितना खर्चा हुआ है वह सब वापस करो.
इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. एसीपी मंजय सिंह ने तुरंत एक पुलिस टीम मौके पर भेजी. पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और समझाया कि एप्लीकेशन देंगे तो दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी लेकिन जरा सी की बात पर निकाह छोड़ना ठीक नहीं है.
इसके बाद लड़की पक्ष लड़के पक्ष दोनों पक्षों के लोगों को बैठाया गया. दोनों पक्ष एक दूसरे के रिश्तेदार पहले से थे, ऐसे में बड़े बुजुर्गों ने पंचायत की. खाने की बात पर लड़की पक्ष ने अंदर जाकर चेक किया तो वहां बहुत से लेग पीस के रखे थे. उन सबको उठाकर लगाया गया. इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से और दोनों बच्चों के बड़े बुजुर्गों की सहमति से निकाहनामे की कार्रवाई हुई. एसीपी मंजय सिंह का कहना है- दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, मौके पर पुलिस गई थी. दोनों बच्चों को समझा बुझकर मामले को शांत कर दिया गया. कुछ देर बाद निकाहनामा हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





