भारत

ये क्या...लड़की खुद से करने जा रही शादी, जानें पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
2 Jun 2022 10:56 AM IST
ये क्या...लड़की खुद से करने जा रही शादी, जानें पूरी स्टोरी
x

DEMO PIC

वडोदरा: किसी भी शादी में वर और वधू की जरूरत होती है, लेकिन गुजरात के वडोदरा में अनोखी शादी होने वाली है। शहर की क्षमा बिंदु खुद से ही ब्याह रचाने जा रही हैं। 11 जून को शादी का आयोजन है और वह उसके लिए पूरे उत्साह से जुटी हैं। मंडप सजाया जा रहा है, फेरों की व्यवस्था की जा रही है और जयमाला का भी आयोजन होगा। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में कोई वर नहीं होगा बल्कि अकेले वधू के तौर पर सजी क्षमा बिंदु होंगी। वह खुद से ही शादी करने वाली हैं, जिसे 'सोलोगैमी' कहा जाता है। गुजरात और भारत का संभवत: यह पहला ऐसा मामला है, जब कोई लड़की खुद से ही अपनी शादी करने वाली है।

क्षमा का कहना है कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती हैं, लेकिन दुल्हन बनने का मन था। इसलिए खुद से ही शादी रचाने का फैसला कर लिया। क्षमा बिंदु का कहना है कि मैंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या देश में किसी ने खुद से शादी की है तो ऐसा कोई मामला नहीं मिला। इस तरह संभवत: वह पहली लड़की हैं, जो खुद से शादी करेंगी। एक निजी कंपनी में काम करने वाली क्षमा सेल्फ मैरिज को लेकर कहती हैं कि यह खुद के प्रति अपना प्यार दर्शाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को प्यार करती हूं और इसीलिए शादी कर रही हूं।
अपने परिजनों के रवैये को लेकर क्षमा ने कहा कि वे खुले विचारों के हैं और उनकी ओर से मुझे पूरा आशीर्वाद है। शादी के बाद क्षमा ने हनीमून के लिए गोवा जाने का भी फैसला लिया है। भारत में भले ही सोलोगैमी का यह पहला मामला है, लेकिन पश्चिमी देशों में इस ट्रेंड को शुरु हुए कई साल हो गए हैं। ऐसा पहला मामला अमेरिका का माना जाता है, जब 1993 में लिंडा बारकर ने खुद से शादी कर ली थी। उस शादी में उन्होंने 75 मेहमानों को भी आमंत्रित किया था और सभी रस्में अदा की थीं। खुद से शादी को लेकर लिंडा बारकर ने कहा था, 'यह अपने लिए कुछ करने जैसा है। इसका संदेश यह है कि खुद को खुश रखने के लिए किसी का इंतजार न किया जाए।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story