भारत

ये क्या...! ज्योतिषी की सलाह पर पत्नी और तीन साल के बेटे को घर से निकाला

jantaserishta.com
4 Nov 2022 1:27 PM IST
ये क्या...! ज्योतिषी की सलाह पर पत्नी और तीन साल के बेटे को घर से निकाला
x
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रामनगर (कर्नाटक), (आईएएनएस)| ज्योतिषी के कहने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे को घर से निकाल दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बेंगलुरु के निकट चन्नापटना शहर में मंजुनाथ लेआउट के निवासी नवीन को ज्योतिषी ने बताया था कि उसका बेटा 'मूल नक्षत्र' में पैदा हुआ है और परिवार के लिए दुर्भाग्यशाली होगा। यह जानकारी नवीन की पत्नी श्रुति ने शुक्रवार को रामनगर महिला थाना पुलिस में की शिकायत में दी।
नवीन और श्रुति को 2020 में एक बच्चा हुआ। इसका नाम रुथविक रखा गया। एक ज्योतिषी ने नवीन को कहा कि बच्चे का जन्म मूल नक्षत्र में हुआ है, यह परिवार के लिए दुर्भाग्यशाली होगा।
इस पर नवीन ने अपनी पत्नी और बेटे को परेशान करना शुरू कर दिया। पत्नी के साथ मारपीट भी की। श्रुति ने पुलिस को यह भी बताया कि नवीन और उसके परिवार के सदस्यों ने पेट्रोल डालकर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश भी की और बाद में घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story