भारत
ये क्या...30 से ज्यादा दिन तक नमक में रखी बेटी की लाश, वजह भी जानें
jantaserishta.com
16 Sept 2022 3:10 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई
दरअसल, पिता का आरोप है कि मौत से पहले उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और इसका दूसरा पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए।
मुंबई: महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक आदिवासी महिला के शरीर को उसके पिता ने 44 दिनों से नमक के गड्ढे में रखा था। दरअसल, पिता का आरोप है कि मौत से पहले उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और इसका दूसरा पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 वर्षीय महिला का शव गुरुवार को नंदुरबार जिले से मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा, 'एक्सपर्ट्स डॉक्टर्स की एक समिति बनाई जा रही है और शुक्रवार को दोबारा पोस्टमार्टम होने की संभावना है। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी जाएगी।'
अधिकारियों ने बताया कि महिला का शव 1 अगस्त को नंदुरबार के धाड़गांव तालुका के वावी में लटका हुआ मिला था। महिला के पिता ने दावा किया था कि उसकी बेटी के साथ चार लोगों ने बलात्कार किया। नंदुरबार के एक सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि इसे लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
मृतक महिला के पिता सहित परिवार के दूसरों सदस्यों ने पुलिस पर मामले की ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे सुरक्षित रखने का फैसला किया। परिवार के लोगों ने उसके शव को अपने गांव में नमक से भरे गड्ढे में दफना दिया। वे उसकी मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए दूसरे पोस्टमार्टम की मांग करने लगे।
नमक का इस्तेमाल अपघटन की प्रक्रिया को रोकने के लिए किया जाता है। पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'शरीर को हफ्तों तक नमक के गड्ढे में रखा गया था, जिसे देखकर अधिकारी मुंबई में एक और पोस्टमॉर्टम करने के लिए सहमत हो गए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्ट के लिए गुरुवार दोपहर जे जे अस्पताल लाया गया।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





