भारत
ये क्या...बेटी है जिंदा और उसके कत्ल में पिता और भाई जेल में, वो भी साल भर, फिर...
jantaserishta.com
20 Oct 2022 5:14 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पिता और बेटे की जमानत हुई.
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दो साल पहले बेटी की हत्या का आरोप पिता और भाई पर लगा था. इसकी वजह से दोनों को लगभग साल भर जेल में बिताना पड़ा. इसके बाद परिजनों को बेटी जिंदा मिल गई. तब जाकर पिता और बेटे की जमानत हुई.
इसके बाद पीड़ित परिवार ने 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. फिलहाल दोनों मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है. मामला थाना आदमपुर इलाके के मलकपुर गांव का है. यहां की रहने वाली कमलेश 2 साल पहले अचानक अपने घर से गायब हो गई थी.
परिजनों ने पुलिस से कमलेश को तलाशने की गुहार लगाई. पुलिस ने उल्टा पिता सुरेश और उसके भाई ब्रजकिशोर को कमलेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. अचानक एक दिन गांव के ही एक युवक ने कमलेश को पास के ही गांव पोरारा में देखा. घर आकर उसने यह बात पीड़ित परिवार को बताई.
फिर ग्रामीणों ने और पीड़ित परिवार ने इकट्ठे होकर कमलेश को पकड़कर घर ले आए. फिर कथित मृतक कमलेश को पुलिस के सामने पेश किया गया. यह देख पुलिस भी अवाक हो गई और कमलेश को नारी निकेतन भेज दिया. पूरा मामला सामने के बाद साक्ष्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने पिता और पुत्र को जमानत दे दी.
फिलहाल, मामले अदालत में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मगर, पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के एक साल बाद भी उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल अब तक नहीं हो पाई है. पीड़ित परिवार आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की गुहार लगा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





