भारत

ये क्या...टॉयलेट से देर से निकलने पर भाई की ली जान

jantaserishta.com
14 Oct 2022 8:26 AM IST
ये क्या...टॉयलेट से देर से निकलने पर भाई की ली जान
x
जानें पूरा मामला।
इंदौर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने टॉयलेट से बाहर निकलने में देर कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला गली नंबर एक में दो भाई माजिद और अब्दुल हमीद के परिवार रहते हैं। वे यहां बीते तीन दशक से साथ रह रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच एक टॉयलेट है, टॉयलेट को लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। बुधवार को तो विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई की जान तक चली गई।
बताया गया है कि बड़ा भाई टॉयलेट के बाहर इंतजार कर रहा था, मगर छोटा भाई टॉयलेट से बाहर नहीं आ रहा था। जैसे ही छोटा भाई अब्दुल टॉयलेट से बाहरआया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बड़े भाई ने छोटे पर गुस्से में आकर सिर पर डंडा मार दिया, जिससे छोटे भाई अब्दुल की मौत हो गई। हमले के दौरान अब्दुल की पत्नी बचाव करने को आई तो उसे भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल पेशे से पेंटर था, जबकि बड़ा भाई मजदूरी करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story