भारत
खरीदने का प्लान है, अभी क्या भाव चल रहा सोना-चांदी? जानिए
jantaserishta.com
8 Nov 2025 9:41 AM IST

x
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत में गिरावट (Gold-Silver Price) का सिलसिला जारी है. बीते 14 कारोबारी दिनों में एक-दो दिन की बढ़त को छोड़ दें, तो दोनों कीमती धातुओं के दाम फिसले ही हैं. अपने हाई लेवल से गोल्ड और सिल्वर प्राइस बुरी तरह क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो चुके हैं. जहां एमसीएक्स पर ये गिरे हैं, तो घरेलू मार्केट में बीते 17 अक्टूबर के भाव के मुकाबले गोल्ड 10000 रुपये से ज्यादा सस्ता, जबकि चांदी 21000 रुपये के आस-पास सस्ती मिल रही है.
घरेलू मार्केट में शुक्रवार को भी सोने का भाव टूटकर (Gold Rate Fall) 1,20,100 रुपये पर आ गया. पिछले बंद भाव के मुकाबले ये 570 रुपये सस्ता हुआ. वहीं पिछले 14 कारोबारी दिनों में आए चेंज को देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट बीते 17 अक्टूबर की सुबह 1,30,874 रुपये था और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो पीली धातु इस हाई लेवल से 10,774 रुपये तक सस्ती मिल रही है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में आए बदलाव (MCX Gold Rate) पर नजर डालें, 17 अक्टूबर को 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने की वायदा कीमत 1,27,008 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कि 7 अक्टूबर शुक्रवार को गिरकर 1,21,038 रुपये रह गया. यानी 10 Gram Gold Rate में इस दौरान 5,970 रुपये की कमी आई है.
बात दूसरी कीमती धातु चांदी की करें, तो घरेलू मार्केट में 14 दिनों में Silver Rate करीब 21000 रुपये प्रति किलो तक कम हुआ है. दरअसल, आईबीजीए की वेबासाइट पर मौजूद रेट्स को देखें, तो 17 अक्तूबर की शाम को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,69,230 रुपये था, जो कि बीते शुक्रवार को गिरकर 1,48,275 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से सिल्वर प्राइस में 20,955 रुपये की गिरावट आई है.
एमसीएक्स पर भी चांदी का भाव टूटा है और इसमें गिरावट लगातार जारी है. 14 कारोबारी दिन पहले इसका वायदा भाव 1,56,604 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था और अब तक इसमें 8,815 रुपये की गिरावट आ चुकी है. वहीं अगर Gold-Silver के हाई वायदा भाव से तुलना करें, तो चांदी 1,70,415 रुपये से 22,626 रुपये, जबकि सोना 11,256 रुपये तक सस्ता हो चुका है.
बता दें कि इंडियन बुलियन की वेबसाइट पर अपडेट होने वाले Gold-Silver Rates देशभर में समान रहते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी शॉप पर आभूषण खरीदने के लिए जाते हैं, तो फिर आपको 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे इसकी कीमत में इजाफा हो जाता है. एक और बात ध्यान रखें कि जो Gold Jewellery आप खरीदें, उस पर दर्ज हॉलमार्क के जरिए उसकी क्वालिटी की पहचान जरूर कर लें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





