भारत
ये क्या...! चोरों ने प्रोटीन पाउडर को बनाया निशाना, कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे
jantaserishta.com
9 Oct 2023 2:13 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
150 बॉक्स गायब हो गए.
नई दिल्ली: नोएडा में एक दुकान से प्रोटीन पाउडर के 150 बॉक्स गायब हो गए, जिनकी कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दिल्ली की एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. नोएडा पुलिस ने रविवार को बताया कि एक गैंग के बदमाश 27 सितंबर की रात को सेक्टर 117 स्थित दुकान में घुस गए और करीब नौ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए.
अतिरिक्त डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरोह दिल्ली के नजफगढ़ से चलता है. इसके सरगने की पहचान वीरेंद्र उर्फ सुनील कुशवाह के रूप में हुई है. वो नजफगढ़ इलाके में ही एक दुकान चलाता है, जहां वह प्रोटीन पाउडर और अन्य सामान बेचता है. इस मामले में सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 457 (अतिक्रमण) और 380 (किसी इमारत या टेंट में चोरी) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी.
अतिरिक्त डीसीपी ने कहा, "आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है. एक मारुति ईको और एक मारुति ऑल्टो सहित दो वाहन और एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है."
उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना वीरेंद्र के अलावा गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुल्तान, मुहम्मद असलम और मोहम्मद शाकिर के रूप में की गई है. पुलिस ने कहा कि गिरोह के पास से प्रोटीन सप्लीमेंट और पाउडर वाले विभिन्न आकार के कुल 149 बक्से बरामद किए गए हैं.
Tagsनोएडाप्रोटीन पाउडरप्रोटीन पाउडर चोरीचोरीगैंगनोएडा पुलिसNoidaProtein PowderProtein Powder TheftTheftGangNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





