भारत

ये क्या! किसानों के बीच हुआ झगड़ा, लात-घूंसे बरसे

jantaserishta.com
1 Feb 2022 10:22 AM IST
ये क्या! किसानों के बीच हुआ झगड़ा, लात-घूंसे बरसे
x
वीडियो हुआ वायरल।

छपरा: बिहार में इन दिनों किसान खाद की समस्या (Fertilizer crisis in Bihar these days) से जूझ रहे हैं. घंटों तक लंबी लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है.

छपरा के मढ़ौरा में एक खाद की दुकान पर किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई. किसानों का आरोप था कि खाद की बिक्री में अनियमितता बरती जा रही थी. इसी को लेकर किसान आपस में भिड़ गए.
बिहार के मढ़ौरा (Marhaura Bihar) में खाद और बीज की किल्लत (Fertilizer seed shortage) बनी हुई है. यहां खाद मिलने की जानकारी हुई तो सुबह खाद विक्रेता की दुकान के सामने सैकड़ों की संख्या में किसान जमा हो गए.
इसी बीच खाद वितरण में हो रही तथाकथित अनियमितता को लेकर किसानों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. खाद में गड़बड़ी की बात को लेकर किसानों के बीच मारपीट होने लगी. मारपीट देखकर दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया. यह घटना मढ़ौरा सब्जी बाजार के पुराने IIT परिसर में स्थित खाद बीज दुकान की है. इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story