भारत

ये क्या! इस मामले में सीबीआई जांच नहीं चाहती केजरीवाल सरकार, किया विरोध

jantaserishta.com
3 Feb 2022 4:09 PM IST
ये क्या! इस मामले में सीबीआई जांच नहीं चाहती केजरीवाल सरकार, किया विरोध
x

नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के मामले में सीबीआई जांच का विरोध किया. हलफनामे में सरकार ने इसे मरीजों की निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया.

दिल्ली सरकार ने हलफनामे में कहा है कि किसी भी अस्पताल के कोरोना वार्ड से सीसीटीवी फुटेज की जब्ती और स्क्रीनिंग नैतिक रूप से गलत है. चाहे वह फुटेज अलग-अलग कमरे की हो या गहन देखभाल इकाई की. ये कदम उन रोगियों की गोपनीयता का उल्लंघन होगा, जिन्हें उस दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, अत्यधिक पीड़ा के दौर से गुजरने के बाद रोगियों और उनके परिवारों को गोपनीयता की उचित उम्मीद है. इसका सम्मान किया जाना चाहिए. इतना ही नहीं सरकार ने कहा है कि इस मामले में अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती.
हलफनामे में कहा गया है कि अधिकारियों ने ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र की व्यवस्था की. ऑक्सीजन की व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों में समन्वय करने का कठिन कार्य किया. महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कम आपूर्ति थी. इन अधिकारियों ने इस अवधि के दौरान लगातार काम किया.
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में जयपुर गोल्डन अस्पताल में एक दिन में ऑक्सीजन की कमी के चलते 21 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी. अस्पताल की ओर से कहा गया था कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story