ये क्या! RSS मॉडल अपनाएगी कांग्रेस, क्यों उठाना पड़ा ये कदम जानिए?

DEMO PIC
चंडीगढ़: देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की तीसरी लहर लगभग आ चुकी है। चुनावी रैलियों में जुट रही भीड़ हर राजनीतिक पार्टी के लिए चुनौती है और अब पंजाब कांग्रेस ने इसका तोड़ निकाला है। पंजाब में जन-जन तक पहुंचने के लिए बड़ी-बड़ी रैलियां करने की बजाय पार्टी ने अब वही फॉर्म्युला अपनाने का फैसला किया है, जिसपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस हमेशा से ही काम करता रहा है। दरअसल, रविवार को पंजाब चुनाव के लिए बनी कैंपेन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि पार्टी अब आरएसएस की तरह ही जमीनी स्तर पर काम करेगी और निजी तौर पर मतदाताओं के संपर्क में जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





