भारत

ये क्या! हेलमेट न पहनने पर ऑटो ड्राइवर का कट गया चालान, रह गया हैरान

jantaserishta.com
4 March 2022 8:50 AM IST
ये क्या! हेलमेट न पहनने पर ऑटो ड्राइवर का कट गया चालान, रह गया हैरान
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो ड्राइवर का हेलमेट न पहनने पर 500 रुपये का चालान काट दिया. बताया जा रहा है कि 3 दिसंबर 2021 को मुंबई के कांदिवली इलाके में एक टू व्हीलर चालक बिना हेलमेट पहने कहीं जा रहा था. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उसकी फोटो खींची थी. लेकिन चालान ऑटो रिक्शा चालक गुरुनाथ चिकनकर के नाम पर आ गया है. चालान में फोटो दो पहिया चालक की है, लेकिन ऑटो का नंबर, नाम और मोबाइल नंबर गुरुनाथ का है.

ऑटो रिक्शा ड्राइवर गुरुनाथ चिकनकर को जब मोबाइल फोन से 500 रुपये जुर्माने का पता चला तो वो चौंक गए. फिर उन्होंने कल्याण ट्रैफिक पुलिस से इस मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे ठाणे और मुंबई जाने के लिए कहा. इस पर रिक्शा चालक का कहना है कि जब मेरी गलती नहीं है तो मैं काम बंद कर मुंबई और ठाणे धक्के खाने क्यों जाऊं?
गुरुनाथ का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को अपनी गलती खुद सुधारने की जरूरत है. इन सब समस्याओं से गुरुनाथ को मानसिक पीड़ा हुई है, रिक्शा चालक ने इस मामले में मिले जुर्माने और नोटिस को तत्काल रद्द करने की मांग की है. कल्याण में ई-चालान की व्यवस्था हाल में शुरू हुई है. जिसकी वजह से कई खामियां सामने आ रही हैं.
ऑटो रिक्शा चालक के एक रिश्तेदार मदन चिकनकर ने कहा कि यातायात पुलिस को अपने ई-चालान सिस्टम पर काम करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंडित किया जाना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story