भारत
यह क्या हो रहा? एक सप्ताह के अंदर तीसरा पुल गिरा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
23 Jun 2024 11:15 AM IST

x
देखें वीडियो.
मोतिहारी: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां एक सप्ताह के भीतर तीसरा पुल ढह गया है. इस बार ये घटना मोतिहारी में हुई है. इससे पहले अररिया और सीवान में भी पुल गिर चुके हैं. यह निर्माणाधीन प्रोजेक्ट था, जिसकी अनुमानित लागत ₹2 करोड़ रुपये के करीब थी.
जानकारी के अनुसार, इस बार पुल गिरने की घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में चैनपुर स्टेशन के लिए पहुंच मार्ग पर हुई है. यहां दो करोड़ रुपये की लापत से पुल का निर्माण किया जा रहा था. पुल की ढलाई का काम किया जा चुका था. इस पुल की लंबाई लगभग 50 फीट थी.
बता दें कि बिहार के सीवान में भी कल पुल गिरने की घटना हुई थी. यहां महाराजगंज-दरोंदा विधानसभा के बॉर्डर को जोड़ने वाला पुल ताश के पत्ते की तरह ढेर हो गया था. लोगों का कहना था कि बिना बारिश के पुल इस तरह कमजोर होकर गिर गया, यह हैरान करने वाली बात है. इस बार न आंधी आई और न ही बारिश हुई, फिर भी महाराजगंज क्षेत्र के पटेढी - गरौली को जोड़ने वाला नहर पर बना पुल धड़ाम हो गया.
मंगलवार को अररिया में लगभग 180 मीटर लंबा एक नवनिर्मित पुल ढह गया था. अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर यह पुल बनाया गया था. इस पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही पुल धड़ाम से गिर गया. सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया था.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए थे, इसके बाद पुल गिर गया. सिकटी विधायक विजय मंडल ने इस मामले में कहा था कि जिले के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल तैयार किया गया था. जमीन पर ही पिलर गाड़कर इसको बनाया गया था. यहां एप्रोच रोड भी नहीं बना था. करीब 12 करोड़ की लागत वाले 100 मीटर का यह पुल था. इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ था, पूरी तरह से कंप्लीट भी नहीं था.
#Bihar: मोतिहारी में पुल ढलाई के एक दिन बाद ही ध्वस्त pic.twitter.com/AgC2F06nlb
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) June 23, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





