भारत

ये क्या हो रहा है? डोनाल्ड ट्रंप जाएंगे पाकिस्तान, पाकिस्तानी मीडिया में किया गया दावा

jantaserishta.com
17 July 2025 3:45 PM IST
ये क्या हो रहा है? डोनाल्ड ट्रंप जाएंगे पाकिस्तान, पाकिस्तानी मीडिया में किया गया दावा
x

फाइल फोटो

भारत आने का भी प्लान.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के दौरे पर जा सकते हैं. जियो टीवी ने दावा किया है कि ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान जा सकते हैं.
कहा जा रहा है कि ट्रंप पाकिस्तान के साथ-साथ भारत का भी दौरा कर सकते हैं. सितंबर में ही भारत में क्वाड नेताओं का समिट होना है. भारत इस समिट की मेजबानी करने जा रहा है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप भारत भी आ सकते हैं. लेकिन अभी तक इस बारे में किसी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच कई दिनों तक चले संघर्ष के बाद सीजफायर हुआ था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई मौकों पर दावा किया था कि उनकी वजह से ही दोनों देशों में सीजफायर हो पाया है. इस पर काफी विवाद भी हुआ था.
अगर ट्रंप पाकिस्तान का दौरा करते हैं तो बीते दो दशक में अमेरिका के किसी राष्ट्रपति का पाकिस्तान का यह पहला दौरा होगा. आखिरी बार 2006 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश पाकिस्तान गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story