भारत
'मैंने बीजू बाबू के खिलाफ क्या बोला है?', बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी पर निशिकांत दुबे का बयान
jantaserishta.com
31 March 2026 8:16 AM IST

x
दिल्ली: बीजू जनता दल (बीजेडी) ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की और माफी की मांग की। नवीन पटनायक भी निशिकांत दुबे के बयान की तीखी आलोचना कर चुके हैं। अब सांसद निशिकांत दुबे ने अपने बयान पर सफाई दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजू बाबू हमारे भी पूज्य हैं। बीजू बाबू पर राजनीति ठीक नहीं है। निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट का स्क्रीशॉट शेयर कर लिखा कि यह मेरा पोस्ट है, इसमें हमने बीजू बाबू के खिलाफ क्या बोला है? मैं नेहरू-गांधी परिवार के कारनामों पर एक सीरीज 365 दिन का कर रहा हूं। बीजू बाबू हमारे भी पूज्य हैं। बीजू बाबू पर राजनीति ठीक नहीं है। सम्मानित व्यक्ति हमेशा सम्मान के ही हकदार हैं। मेरी उड़ीसा की जनता से करबद्ध प्रार्थना है कि राजनीति के शिकार न हों। ओडिशा की जनता व अस्मिता मेरे लिए जिंदाबाद है। बीजू बाबू के देश के प्रति योगदान को नमन।
निशिकांत दुबे के बयान पर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को नवीन पटनायक ने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा बीजू बाबू के बारे में कही गई अपमानजनक बातें सुनकर मुझे बहुत हैरानी हुई। मुझे याद है कि चीनी हमले से बीजू बाबू कितने क्रोधित थे और उन्होंने उसे रोकने के लिए क्या-क्या किया था। मुझे लगता है कि उस सांसद को किसी मानसिक चिकित्सक से परामर्श की आवश्यकता है।
वहीं सोमवार को बीजेडी के युवा और छात्र संगठन बीजू युवा जनता दल और छात्र जनता दल ने भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन चौक पर प्रदर्शन किया और निशिकांत दुबे के बयान का जोरदार विरोध किया। शंख भवन (बीजेडी मुख्यालय) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा और ओडिशा विधानसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने दुबे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे तुरंत बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





