भारत

पूर्व मंत्री के बेटे ने ये क्या कर डाला, VIDEO

jantaserishta.com
31 Dec 2024 5:53 PM IST
पूर्व मंत्री के बेटे ने ये क्या कर डाला, VIDEO
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: यूपी के लखनऊ में बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रामलखन वर्मा के बेटे उपकार सिंह ने नशे की हालत में आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से उनकी जान बच गई। घटना डालीबाग इलाके में स्थित पूर्व मंत्री के आवास की है। जानकारी के मुताबिक, उपकार सिंह पटेल ने घर के भीतर खुद को बंद कर लिया और हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान, हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को इसकी सूचना मिली जिसके बाद तुरंत पुलिस टीम के साथ रवाना हुए।
पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उपकार सिंह को बातों में उलझाकर दरवाजा तोड़ा। समय रहते उनकी जान बचा ली गई। उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उपकार सिंह ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। पुलिस की सक्रियता और तत्परता से पूर्व मंत्री के बेटे की जान बचाई जा सकी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story