भारत

ये क्या हो गया! हॉस्टल की लापरवाही...लकवे का शिकार हुई छात्रा

jantaserishta.com
18 Dec 2024 4:26 PM IST
ये क्या हो गया! हॉस्टल की लापरवाही...लकवे का शिकार हुई छात्रा
x
देखें वीडियो.
खम्मम: तेलंगाना के खम्मम जिले में हॉस्टल की लापरवाही का खामियाजा 10वीं क्लास की एक छात्रा को झेलना पड़ रहा है. रघुनाधापालेम मंडल के सरकारी बीसी गर्ल्स हॉस्टल में 10वीं क्लास की छात्रा को बीते 8 महीने से करीब 15 बार चूहों ने काटा है. बार-बार चूहों के काटने की वजह से छात्रा के दाहिने हाथ और पैर में लकवा मार गया है.
खम्मम जिले में रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा समुद्रा लक्ष्मी भवानी कीर्ति खम्मम के रघुनाधापालेम मंडल के सरकारी बीसी गर्ल्स हॉस्टल में रहती है. इसी साल मार्च से नवंबर तक छात्रा को करीब 10 से 15 बार चूहों ने काटा है. रविवार रात भी छात्रा को चूहे ने काटा जिसकी वजह से तबियत बिगड़ गई.
दरअसल, छात्रा कीर्ति को कुछ दिन पहले भी हॉस्टल में चूहों के काटने के बाद हॉस्टल में ही रेबीज का टीका लगाया गया था. बीते रविवार कीर्ति को फिर से चूहे ने काटा और हॉस्टल वालों ने फिर से रेबीज का टीका लगाया दिया. बताया जा रहा है कि हर बार चूहे के काटने के बाद छात्रा को रेबीज का टीका लगाया गया था, जिसकी वजह से उसे लकवा मारा है. हॉस्टल कर्मचारियों ने छात्रा की मां को जानकारी दी. छात्रा को एडवांस मेडिकेयर के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और कीर्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है.
जिला समन्वयक ज्योतिर्मय के अनुसार जिला कलेक्टर मुजम्मिल खान ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. पूर्व मंत्री और मुख्य विपक्षी दल बीआरएस पार्टी के नेता हरीश राव ने सोशल मीडिया पर छात्रा की हालत पर चिंता जाहिर की और कांग्रेस सरकार पर हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्रों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी के शासन में छात्र परेशान हो रहे हैं. घटना को अमानवीय बताते हुए उन्होंने कहा, "छात्रा अब बहुत बुरी हालत में है, बार-बार रेबीज के टीके लगाने के कारण उसके पैर कमजोर हो गए हैं. कल्याण छात्रावासों में ऐसी भयावह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. 'गुरुकुल बाटू' जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने के बाद सरकार ने स्थिति से अपना पल्ला झाड़ लिया है."
राज्य में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस के शासन में, जिन बच्चों को कक्षाओं में पढ़ना चाहिए, वे अस्वस्थता के कारण अस्पताल के बिस्तरों पर आ रहे हैं, जो बेहद परेशान करने वाली बात है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story