भारत

ये क्या! जब हाईटेंशन लाइन पर साइन बोर्ड का टुकड़ा फंसा, देखते ही चौंक गए लोग

jantaserishta.com
18 May 2025 11:36 AM IST
ये क्या! जब हाईटेंशन लाइन पर साइन बोर्ड का टुकड़ा फंसा, देखते ही चौंक गए लोग
x
वीडियो सामने आया.
नोएडा: तेज आंधी और बारिश के चलते नोएडा के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. इस बीच, सेक्टर-20 के पास एक हाइटेंशन लाइन पर तेज हवा के कारण उड़कर एक बड़ा साइनबोर्ड का टुकड़ा फंस गया. इस घटना से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. अगर लाइन टूट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बिजली विभाग के कर्मियों की तत्परता और बहादुरी ने इसे टाल दिया.
हाईटेंशन लाइन पर साइनबोर्ड का टुकड़ा अटकने के बाद बिजली विभाग का एक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़कर साइनबोर्ड के टुकड़े हटा दिया. इस दौरान बिजली आपूर्ति को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था, लेकिन बिजली विभाग ने जल्द ही सप्लाई सुचारू कर दी.
घटना के इस वीडियो को आसपास से गुजर रहे लोगों ने एक अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बिजली कर्मचारी को हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर बोर्ड हटाते हुए देखा जा सकता है. लोग सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के कर्मी की हिम्मत और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जबकि एक यूजर ने तो कर्मचारी को 'सुपरमैन' बताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story