भारत
क्या हुआ तड़के 4.55 बजे स्पाइसजेट विमान के साथ? यात्रियों की बढ़ी टेंशन
jantaserishta.com
30 March 2025 9:42 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तड़के 4.55 बजे स्पाइसजेट विमान की लैंडिंग के लिए हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया. जानकारी के अनुसार, जयपुर से स्पाइसजेट विमान SG9046 ने उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ देर बाद पायलट ने कथित तौर पर विमान में तकनीकी गड़बड़ी देखी. जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया गया. आखिरकार सुबह 5.46 बजे विमान सुरक्षित रूप से रनवे-25 पर उतरा. शुरुआती जांच में प्लेन का पहिया नंबर 2 क्षतिग्रस्त दिखा.
हाल ही में आगरा से लखनऊ लौट रहे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. जानकारी के मुताबिक लखनऊ के लिए टेकऑफ करने के बाद पायलट ने विमान के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी पाई थी. इसके बाद विमान की आगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी.
कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब के दम्माम से हैदराबाद आ रही एक उड़ान में एक यात्री ने लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की थी. इस घटना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया थी.
अगर कोई यात्री उड़ान के दौरान इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश करता है, तो गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं. हालांकि, आधुनिक विमानों में सुरक्षा के कई उपाय होते हैं, जिससे ऐसा करना लगभग असंभव होता है. फिर भी, अगर किसी तरह दरवाजा खुल जाए, तो ये गंभीर परिणाम हो सकते हैं..
हवा में उड़ते समय केबिन का दबाव बाहरी वातावरण की तुलना में अधिक होता है. अगर इमरजेंसी डोर खुल जाता है, तो केबिन प्रेशर तेजी से खत्म हो जाएगा, जिससे यात्रियों और क्रू के उड़कर बाहर जाने का खतरा रहेगा. अचानक दबाव कम होने से केबिन के अंदर की चीजें और लोग तेजी से बाहर खिंच सकते हैं, जिससे जानलेवा स्थिति बन सकती है. इसके अलावा ऊंचाई पर हवा में ऑक्सीजन की कमी होती है. अगर प्रेशर खत्म हो जाए, तो यात्रियों को सांस लेने में कठिनाई होगी, जिससे हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी) हो सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





