भारत

महिला कारोबारी के साथ ये क्या हो गया…युवकों की आई शामत

jantaserishta.com
17 Dec 2024 8:36 AM IST
महिला कारोबारी के साथ ये क्या हो गया…युवकों की आई शामत
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने क्या बताया?
पटना: बाइक से कार सटना युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने महिला कारोबारी सबिहा मलिक से न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि पीछा कर उनके घर तक पहुंच गए और उनकी कार में तोड़फोड़ की। यह घटना 13 दिसंबर की रात पाटलिपुत्र इलाके में हुई। पीड़िता ने 14 दिसंबर को पाटलिपुत्र थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है। न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित मस्जिद वाली गली निवासी सबिहा मलिक बैंक्वेट हाल चलाने के साथ इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है।
सबिहा 13 दिसंबर की रात कार से राजाबाजार स्थित मायके से अपने घर जा रही थीं। कार खुद चला रही थीं और उसमें उनका एक नौकर बैठा था। महिला राजीव नगर की ओर से रात करीब 9.10 बजे साईं मंदिर वाले रास्ते पर पहुंची थीं। तभी उनकी कार एक बाइक से सट गई। उस बाइक पर दो युवक सवार थे। आरोप है कि इससे बाइक सवार युवकों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पीछाकर कृष्णा मिठाई की दुकान के पास पहले महिला कारोबारी की कार में टक्कर मारी।
बाद में कार रुकवाकर उनके साथ गाली-गलौज की और कार की चाबी छीन ली। साथ ही आरोपितों ने वहां अपने चार और साथियों को भी बुला लिया। महिला की सहायता की गुहार लगाने पर वहां स्थानीय लोग एकत्र हो गए और बीचबचाव कर महिला को कार सहित जाने दिया गया। पाटलिपुत्र थानेदार राज किशोर कुमार ने बताया कि मामला रोडरेज का लग रहा है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
सबिहा मलिक ने बताया कि वह कार खड़ी कर घर चली गईं। हड़बड़ी में वह पर्स कार में ही भूल गईं। वह घटना के बारे में परिजनों से बात कर ही रही थीं। इसी दौरान उन्हें कार में तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पाया कि तीन बाइक पर आए छह युवक कार में तोड़फोड़ कर रहे हैं। बाद में जब वह कार के पास गईं तो पाया कि उनका पर्स गायब है। पर्स में 68 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story