भारत

ये क्या हो गया बिरयानी की दुकान चलाने वाले के साथ, भागते-भागते पहुंची पुलिस

jantaserishta.com
21 Jun 2025 9:40 AM IST
ये क्या हो गया बिरयानी की दुकान चलाने वाले के साथ, भागते-भागते पहुंची पुलिस
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद इलाके में एक बिरयानी की दुकान के मालिक और तीन अज्ञात लोगों के बीच मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने हवा में गोली चला दी. जिससे दहशत फैल गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे पुराने मुस्तफाबाद इलाके की गली नंबर 3 में हुई. फिलहाल मामले में दयालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बिरयानी की दुकान चलाने वाले शिकायतकर्ता के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आए थे. तीनों पहले एक पड़ोसी हलवाई की दुकान पर गए और फिर शिकायतकर्ता से मामूली बात पर बहस करने लगे. अधिकारी ने बताया कि बहस के बीच, संदिग्धों में से एक ने बंदूक निकाली और डराने के लिए हवा में गोली चलाई. हालांकि, गनीमत यह रही है कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ.
फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए. पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story