भारत

ऐसा क्या हुआ? बारातियों को थाने में बिठाया, रोती दिखी दुल्हन, अजब मामला

jantaserishta.com
16 April 2025 11:36 AM IST
ऐसा क्या हुआ? बारातियों को थाने में बिठाया, रोती दिखी दुल्हन, अजब मामला
x
हुई शिकायत.
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में डीजे बजाकर दुल्हन की डोली निकालने पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया. पुलिस ने न केवल डीजे को जब्त किया, बल्कि बारातियों को भी थाने में बिठा लिया. इस दौरान दुल्हन विदाई के बाद ससुराल जाने के लिए थाने के बाहर गाड़ी में बैठी रही. पुलिस ने डीजे संचालक और कुछ बारातियों को हिरासत में रखा, जबकि दूल्हा-दुल्हन को घर जाने की अनुमति दे दी.
घटना ग्वालियर के मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह की बारात से जुड़ी है, जो मंगलवार को थाटीपुर थाना इलाके के हरनामपुरा बजरिया में दुल्हन लेने पहुंची थी. रात भर शादी समारोह धूमधाम से चला.
सुबह दुल्हन की विदाई के समय बारातियों ने तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू किया. जैसे ही डोली थाटीपुर थाने के सामने पहुंची, पुलिस ने पहले बारातियों को समझाने की कोशिश की. लेकिन बारातियों के न मानने पर पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया और डीजे संचालक, दूल्हे के जीजा सहित कुछ बारातियों को थाने ले गई.
थाना प्रभारी कमल किशोर पाराशर ने बताया, "डीजे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था और तेज आवाज से यातायात प्रभावित हो रहा था. स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की गई. चालानी कार्रवाई के बाद डीजे संचालक को छोड़ दिया जाएगा."
दूल्हे के जीजा सावरन सिंह ने कहा, "बारात की विदाई हो रही थी और दुल्हन डोली में थी. हमें नहीं पता था कि डीजे से इतनी समस्या होगी." दोनों पक्षों ने पुलिस से डीजे छोड़ने की सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी. दूल्हा-दुल्हन को कुछ देर थाने के बाहर इंतजार करने के बाद घर जाने की अनुमति दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story