भारत

अचानक क्या हुआ? होटल के कमरे के बाहर अचानक गिरी महिला हो गई मौत! बैंक मैनेजर पति पर हत्या का आरोप

jantaserishta.com
26 Oct 2026 10:01 AM IST
अचानक क्या हुआ? होटल के कमरे के बाहर अचानक गिरी महिला हो गई मौत! बैंक मैनेजर पति पर हत्या का आरोप
x
देखें वीडियो.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक होटल में ठहरी 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मुस्कान सिमौलिया के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। घटना 24 अक्टूबर की है। मुस्कान अपने पति नीलेश के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित ऋषभ होटल में ठहरी हुई थी। मृतका के पिता रामजी लाल अहिरवार ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति का कहना है कि उसकी पत्नी अचानक गिर गई थी।
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होटल के कमरे के बाहर अचानक गिरी महिला
घटना से जुड़ा 47 सेकंड का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन लोग होटल की गैलरी से एक कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दो लोग कमरे के अंदर जाते हैं और उनके पीछे एक युवती भी कमरे की ओर बढ़ती है। इसी दौरान युवती दरवाजे के बाहर अचानक गिर जाती है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित ऋषभ होटल की बताई गई है। हालांकि, महिला के गिरने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
पिता ने बैंक मैनेजर दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पिता रामजी लाल अहिरवार ने अपने दामाद नीलेश पर बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, मुस्कान की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ हुई थी। नीलेश बैंक मैनेजर बताया गया है।
रामजी लाल का कहना है कि शादी के बाद उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि नीलेश पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी इंदौर में रहती है। पिता का आरोप है कि इसी बात को लेकर नीलेश उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था और ताने देता था।
उन्होंने आरोप लगाया कि नीलेश ने मुस्कान का मुंह पकड़कर उसका सिर दीवार से टकराया, जिससे उसके सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पिता द्वारा लगाए गए इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति ने पुलिस को बताया, चेकआउट के दौरान अचानक गिरी पत्नी
पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची। उस समय मृतका का पति भी अस्पताल में मौजूद था।
पुलिस की पूछताछ में नीलेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ऋषभ होटल के कमरा नंबर 212 में ठहरा हुआ था। नीलेश के अनुसार, सुबह होटल से चेकआउट करते समय उसकी पत्नी अचानक गिर पड़ी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पति के बयान और मृतका के पिता के आरोपों की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ऋषभ होटल पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले क्या हुआ था।
मृतका के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति ने पत्नी के अचानक गिरने की बात कही है। दोनों पक्षों की ओर से सामने आई जानकारी के बीच मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होना बाकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story