भारत
ब्यूटी पार्लर के अंदर ये क्या हो गया! ब्यूटीशियन को बनाया गया निशाना
jantaserishta.com
13 Sept 2025 11:11 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बार फिर पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. गरौठा थाना क्षेत्र में 27 साल की ब्यूटीशियन सफीना पर उसके पति शनि ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर दिया. चेहरे और गर्दन पर वार होने से सफीना गंभीर रूप से घायल हो गई.
मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग उसे आनन-फानन में गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक सफीना की शादी करीब चार साल पहले मऊरानीपुर थाना क्षेत्र निवासी शनि से हुई थी.
उनकी एक तीन साल की बेटी भी है. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान शनि ने एक बार सफीना पर गोली चला दी थी, जिसके बाद सफीना मायके आकर रहने लगी और ब्यूटी पार्लर चलाने लगी. उसने पति के खिलाफ मारपीट और तलाक का मामला न्यायालय में दर्ज कराया था, जो अभी भी विचाराधीन है.
12 सितंबर की शाम सफीना अपने ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी, तभी शनि वहां पहुंचा और अचानक हमला कर दिया. चाकू से किए गए वार के कारण सफीना खून से लथपथ हो गई. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
घटना पर घायल की बहन नसरीन ने बताया कि आरोपी ने पहले भी सफीना पर गोली चलाई थी और इस बार उसने जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला किया. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गरौठा असमा बकार ने बताया कि सफीना झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





