भारत

OMG! लोकल ट्रेन में महिला कोच में ये क्या हुआ...?

jantaserishta.com
19 Feb 2026 8:06 AM IST
OMG! लोकल ट्रेन में महिला कोच में ये क्या हुआ...?
x

सांकेतिक तस्वीर

वीडियो हुआ वायरल.
मुंबई: मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला कोच में बुर्का पहनकर यात्रा करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए 57 साल के आदमी को नासिक से पकड़ा है. दरअसल, यह घटना 6 फरवरी को घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर सामने आई थी, जिसका वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
एजेंसी के अनुसार, इस मामले में किसी महिला यात्री ने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, फिर भी जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान आरोपी की पहचान शेख अल्ताफ हुसैन इशाक के रूप में हुई है, जो नासिक के मुक्तिधाम इलाके का रहने वाला है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 6 फरवरी को आरोपी पहले ठाणे रेलवे स्टेशन पर पाटिलपुत्र एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतरा था. इसके बाद उसने मुंबई की लोकल ट्रेन पकड़ी और महिला कोच में सवार हो गया.
जांच के दौरान जीआरपी टीम ने घाटकोपर और ठाणे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले. आगे की पड़ताल में इगतपुरी रेलवे स्टेशन और नासिक रोड रेलवे स्टेशन के फुटेज भी देखे गए, जिनमें आरोपी बुर्का पहने नजर आया. एक वीडियो में वह नासिक रोड स्टेशन पर फेंसिंग कूदते हुए भी दिखा.
मुंबई जीआरपी की टीम ने 8 फरवरी से 17 फरवरी के बीच नासिक शहर के 25 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की. आरोपी की पहचान उसके चलने के खास अंदाज और जूतों के आधार पर की गई. बाद में पुलिस उसके घर भी पहुंची और तलाशी ली गई, जहां से वही जूते और बैग बरामद हुए, जो फुटेज में दिखाई दे रहे थे. परिवार के सदस्यों ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीड़ित है और संभाजीनगर के एक मेंटल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, बीमारी के कारण वह कभी-कभी घर से भटक जाता है.
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story