भारत
ये क्या हो गया एडवेंचर पार्क में! बरती गई लापरवाही? जांच जारी
jantaserishta.com
21 April 2025 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पूछताछ जारी.
पुणे: पुणे की भोर तहसील स्थित राजगढ़ वॉटर पार्क रिजॉर्ट में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय महिला आईटी प्रोफेशनल तरल अटपलकर की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि रिजॉर्ट संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित लापरवाही के एंगल से मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, तरल अटपलकर पुणे के धायरी इलाके की रहने वाली थीं और अपने परिवार के साथ इस एडवेंचर पार्क में गई थीं. यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब तरल जिपलाइन एक्टिविटी के लिए तैयार हो रही थीं. तरल एक लोहे के स्टूल पर चढ़कर जिपलाइन की रेलिंग से सुरक्षा हुक जोड़ने की कोशिश कर रही थीं.
इस दौरान स्टूल फिसल गया और वह संतुलन खो बैठीं. नीचे लगभग 30 फीट पर स्थित एक और रेलिंग पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं. परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या रिसॉर्ट प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही बरती गई थी.
बता दें कि जिपलाइन जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज़ में आमतौर पर प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख और सुरक्षा उपकरणों की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होती है. फिलहाल, पुलिस रिजॉर्ट संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही संभावित लापरवाही के एंगल से मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





