भारत

शादी वाले घर में ये क्या हो गया! 21 लाख के गहनों पर चोरों ने किया 'हाथ साफ'

jantaserishta.com
6 Nov 2025 3:42 PM IST
शादी वाले घर में ये क्या हो गया! 21 लाख के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ
x
इलाके में हड़कंप.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र में एक दर्दनाक वाकया सामने आया है. यहां एक बेटी की शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गईं जब उसकी शादी में ही चोरी हो गई. दरअसल, लड़की की शादी के दिन ही में चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 तोला सोने के जेवर और ₹75,000 नकद चोरी कर लिए.
जानकारी के अनुसार, नगीना निवासी दिलशाद अहमद की बेटी की शादी 4 नवंबर को एक स्थानीय बैंकट हॉल में थी. बारात नजीबाबाद से नगीना पहुंच चुकी थी, निकाह की तैयारियां चल रही थीं, और परिवार के सभी सदस्य मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे. इधर, घर को ताला लगाकर सभी लोग बैंकट हॉल चले गए थे.
निकाह के बाद जब बेटी की विदाई का समय आया, तो दिलशाद अहमद ने अपने भतीजे को घर भेजा ताकि दहेज में दिए जाने वाले जेवर और अन्य सामान लाया जा सके. लेकिन जब भतीजा घर पहुंचा तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसके अंदर रखे सोने के जेवर और नकदी गायब थे. गौरतलब है कि चोरी हुआ 15 तोला सोना लगभग 174 ग्राम हुआ जिसकी आज के समय में कीमत तकरीबन 21 लाख हुई.
उसने तुरंत अपने चाचा दिलशाद अहमद को सूचना दी. दिलशाद अहमद के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिवार की महिलाओं की आंखों में आंसू थे और शादी का खुशहाल माहौल गम में बदल गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश में टीम लगी हुई है.
पीड़ित पिता दिलशाद अहमद ने कहा, 'बेटी की विदाई के वक्त यह हादसा हुआ. जो जेवर दहेज में देने थे, वही चोरी हो गए. हमारी खुशियां उजड़ गईं.' चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि इलाके में गश्त न होने के कारण ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story