भारत
जन्मदिन की पार्टी में ऐसा क्या हुआ जो मच गई चीख पुकार? लोगों को अपनी आंखों पर नहीं हुआ यकीन
jantaserishta.com
2 March 2024 1:42 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मामले की जांच जारी है.
पणजी: गोवा की राजधानी पणजी में जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई. दरअसल पणजी में शनिवार को जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी. इसी दौरान स्विमिंग पूल में गिरने से एक पांच साल का लड़का डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई.
मृतक बच्चे का नाम दक्ष है जो उत्तरी गोवा के वालपोई गांव में रहता था, अपने माता-पिता के साथ अपने पारिवारिक मित्र का जन्मदिन मनाने के लिए वो ओल्ड गोवा आया था. जब आवासीय परिसर के क्लब हाउस में उत्सव चल रहा था उसी दौरान वो स्विमिंग पूल में गिर गया और उस वक्त किसी का उस पर ध्यान नहीं गया.
अधिकारी ने कहा, "जब पार्टी के बाद दक्ष आसपास नहीं मिला, तो उसके माता-पिता ने पहले सोचा कि वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा होगा. हालांकि, बाद में वह स्विमिंग पूल में पाया गया. उसे जब बाहर निकाला गया तो वो बेहोश मिला.
इसके बाद बच्चे को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में गोवा मेडिकल कॉलेज, बम्बोलिम में रैफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





