भारत
दो दुल्हनों ने शादी के बाद ये क्या कर दिया! सदमे में दूल्हे
jantaserishta.com
14 Oct 2025 2:59 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बिहार से आईं दो दुल्हनों ने शादी के सिर्फ दो दिन बाद ही अपने ससुराल वालों को ठग लिया. करवा चौथ पर पतियों की लंबी उम्र का व्रत रखने के बाद रात को ही दोनों दुल्हनें लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गईं. पुलिस को अब तक दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें लुटेरी दुल्हनों के एक बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका है.
घटना अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड की है. पीड़ित परिवारों ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को दो युवतियों की शादी हुई थी. इनमें से एक की कोर्ट मैरिज और दूसरी की घर में फेरे डालकर शादी संपन्न हुई थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था, यहां तक कि दोनों ने करवा चौथ के दिन अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखा. लेकिन उनके मन में प्यार नहीं, लूट की साजिश पल रही थी. शादी के महज दो दिन बाद ही, उनका असली इरादा सामने आ गया.
शादी की रस्में पूरी होने के बाद, लुटेरी दुल्हनों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाया. फरार होने के लिए उन्होंने दूसरी मंजिल से नीचे उतरने का एक चौंकाने वाला तरीका अपनाया. दोनों ने साड़ी की रस्सी बनाई और उसी के सहारे नीचे उतर गईं. भागने से पहले, उन्होंने दो परिवारों को बड़ा झटका दिया. दोनों अपने साथ चार सोने के कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र और करीब एक लाख बीस हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गईं. सुबह होते ही परिवारों में मातम और अविश्वास का सन्नाटा छा गया.
घटना के बाद दोनों पीड़ित परिवारों ने थाना सासनी गेट में शिकायत दर्ज कराई है. पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचीं और उन्होंने इसे लुटेरी दुल्हनों के गिरोह का काम बताया. उन्होंने मनोज गुप्ता नामक एक व्यक्ति को इस गिरोह का सरगना होने का आरोप लगाया है.
फिलहाल, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि बिहार से आई इन लुटेरी दुल्हनों की संख्या आधा दर्जन से ज्यादा हो सकती है और जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





