
x
वीडियो सामने आया.
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में पैसों के लेनदेन विवाद को लेकर एक रिटायर्ड फौजी द्वारा पड़ोसी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने बंदूक से कई राउंड फायरिंग की, हालांकि पिता-पुत्र इस हमले में बाल-बाल बच गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी और उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
यह घटना सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव की बताई जा रही है. पीड़ित रणधीर कुमार सिंह के अनुसार, रिटायर्ड फौजी बृजेश कुमार सिंह ने करीब पांच साल पहले उनके पिता से रुपए उधार लिए थे, जो बाद में लौटा दिए गए थे. इसके बावजूद आरोपी लगातार उनसे 4 लाख रुपए की मांग कर रहा था.
आरोप है कि रुपए नहीं देने पर बृजेश सिंह अपने भाइयों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने बंदूक से 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट भी की गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड फौजी बृजेश सिंह और उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है.
डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि रुपए के लेनदेन विवाद के कारण यह हमला किया गया. आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, लेकिन संयोग से गोली किसी को नहीं लगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार आरोपी का कहना है कि बंदूक लाइसेंसी है, लेकिन थाना रिकॉर्ड में इसका कोई विवरण दर्ज नहीं मिला है. अब पुलिस हथियार पोर्टल के जरिए बंदूक की वैधता की जांच कर रही है. फिलहाल सराय थाना में मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





