भारत
प्राइवेट बस से ये क्या मिल गया! पुलिस के भी उड़े होश, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
25 Aug 2025 11:48 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
बागपत: उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक प्राइवेट बस से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. दिल्ली जा रही इस बस में 200 किलो विस्फोटक छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
यह घटना बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बड़ी खेप दिल्ली ले जाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने NH-709 बी पर एक टूरिस्ट बस को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान बस की सीटों और डिब्बों के नीचे 200 किलो विस्फोटक सामग्री छिपाई हुई थी. पुलिस ने फौरन बस को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान हापुड़ निवासी उजैर और मेरठ निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है. बागपत पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर इस बात की जानकारी दी है. फिलहाल, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था.
पुलिस के मुताबिक, यह बस मुजफ्फरनगर के चरथावल से दिल्ली जा रही थी. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल कहां किया जाना था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





