भारत

रशियन कपल ने भारत में ये क्या कर डाला!

jantaserishta.com
5 Dec 2024 12:49 PM IST
रशियन कपल ने भारत में ये क्या कर डाला!
x
डीएम का आदेश बरकरार.
मथुरा: मथुरा में एक रशियन कपल (Russian couple) ने अवैध तरीके से एक इमारत तैयार कर ली थी. आरोप है कि कपल ने एक ट्रस्ट बनाया, इसके बाद अवैध तरीके से पैसों का लेनदेन कर रमणरेती में सात मंजिला इमारत बनाई. इस इमारत को किराए पर दिया जा रहा था और बेचा भी जा रहा था. जब स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की तो मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया. बीते साल तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस इमारत को कुर्क करने का आदेश दिया था. डीएम के आदेश के बाद कपल ने कोर्ट में याचिका लगाई. अब कोर्ट ने डीएम के आदेश को बरकरार रखा है.
एजेंसी के अनुसार, यह सात मंजिला इमारत रमनरेती इलाके में स्थित है. इस इमारत का निर्माण नतालिया क्रिवोनोसोवा और उनके पति यारोस्लाव रोमानोव ने कराया था. ये दोनों रूसी नागरिक हैं. सरकारी वकील शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि यह कपल टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन आया था. यहां आने के बाद कपल धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो गया और एक ट्रस्ट का गठन किया. हालांकि बाद में पता चला कि ये लोग अवैध रियल एस्टेट लेनदेन में शामिल थे.
धार्मिक ट्रस्ट की आड़ में इमारत में फ्लैट किराए पर दे रहे थे और बेच रहे थे. सरकारी वकील ने कहा कि स्थानीय लोगों से इस मामले की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान कपल की गतिविधियां धोखाधड़ी वाली पाई गईं.
आरोप लगाया गया कि कपल ने अवैध रूप से अर्जित धन से संपत्ति बना ली थी. इसके बाद 30 जून 2023 को तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट पुलकित खरे ने इस मामले में कपल के Representation को खारिज कर गैंगस्टर एक्ट के तहत इमारत को कुर्क करने का आदेश जारी किया.
इसके बाद कपल ने डीएम के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी. इस मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश पल्लवी अग्रवाल ने फैसले को बरकरार रखा और 'रूसी बिल्डिंग' के रूप में जानी जाने वाली प्रॉपर्टी को जब्त करने का आदेश दिया. रमणरेती में 1412.72 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी इमारत की अनुमानित कीमत 29.22 करोड़ रुपये है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story