भारत

रिटायर्ड DSP ने ये क्या कर दिया! इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
4 July 2025 3:18 PM IST
रिटायर्ड DSP ने ये क्या कर दिया! इलाके में हड़कंप
x
देखें वीडियो.
अमृतसर: पंजाब की राजधानी अमृतसर से सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. यहां घरेलू विवाद में एक पिता ने अपने बेटे, पत्नी और बहु पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में बेटे को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई है. यह पूरी घटना मजीठा रोड पर एक पुलिस थाने के क़रीब हुआ. ऐसे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शख्स को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. गोलीबारी की यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया.
गोली चलाने वाले शख्स की पहचान सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार, परिवार में वैवाहिक और संपत्ति विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि तरसेम ने दिनदहाड़े अपने ही परिवार पर फायरिंग कर दी.
पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है और जल्द ही मामले की अगली कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी. अब इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति लेकर आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story