
x
फाइल फोटो
बेटी रोहिणी आचार्य RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.
सारण: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं. नेता एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं कर रहे हैं. बयानबाजी का दौर भी जारी है. ऐसे में नेताओं की जुबान फिसलने के मामले भी सामने आने लगे हैं. ताजा मामला बिहार में सामने आया है. जहां लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता ने मंच से यह कह दिया कि हमें रोहिणी आचार्य को हराना है. जिस वक्त राजद नेता ने मंच से यह बात कही उस समय लालू यादव खुद मंच पर मौजूद थे.
घटना बिहार के सारण की है. यहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. रोहिणी के प्रचार के लिए ही बुधवार को यहां एक जनसभा का आयोजन किया गया था. इस सभा के लिए बकायदा लालू प्रसाद यादव को भी बुलाया गया था, जो मंच पर मौजूद थे. इस दौरान ही आरजेडी के MLC सुनील कुमार सिंह मंच पर भाषण दे रहे थे.
भाषण के दौरान अचनाक सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा,'आरजेडी नेताओं से मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए.' हालांकि, जुबान फिसलने के कुछ देर बाद ही सुनील कुमार सिंह को इसका अहसास हो गया और उन्होंने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा,'अरे...अरे मतलब उन्हें जिताइए कि आने वाला इतिहास भी रोहिणी आचार्य को याद करे.'
बता दें कि रोहिणी आचार्य पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से शादी की थी. सारण से चुनाव लड़ने से पहले तक रोहिणी सिंगापुर में ही रह रही थीं. रोहिणी, मीसा भारती के बाद सियासत में कदम रखने वाली लालू यादव की दूसरी बेटी हैं. लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टर्स ने उनको किड्नी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी, तब रोहिणी ने ही उन्हें अपनी किड्नी दी थी. लालू का किड्नी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में हुआ था और तब वह रोहिणी के घर ही रुके थे.रोहिणी अपने सोशल मीडिया हैंडल से राजनीतिक पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
राजद से रोहिणी को टिकट दिए जाने के ऐलान के बाद रोहिणी ने 2 अप्रैल से जनसंपर्क अभियान का आगाज किया था. प्रचार अभियान शुरू करने से पहले रोहिणी अपने पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ हरिहरनाथ मंदिर पहुंचीं थीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी. बता दें कि सारण सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी को दोबारा मैदान में उतारा है.
Tagsलोकसभा चुनावबिहारराष्ट्रीय जनता दलरोहिणी आचार्यLok Sabha ElectionsBiharRashtriya Janata DalRohini Acharya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





