भारत

पति-पत्नी ने ये क्या कर डाला! खरीदा बाइक, वो भी...

jantaserishta.com
29 Dec 2024 3:32 PM IST
पति-पत्नी ने ये क्या कर डाला! खरीदा बाइक, वो भी...
x

सांकेतिक तस्वीर

दंपति ने आरोपों से किया इनकार.
बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले के बस्ता इलाके के एक दंपति पर अपने 9 दिन के बेटे को मयूरभंज जिले के सैनकुला गांव के एक निःसंतान दंपति को 60000 रुपये में बेचने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक दंपति ने इस पैसे से मोटरसाइकिल खरीदी. हालांकि, दंपति ने आरोपों से इनकार किया है. उनका दावा है कि उन्होंने गरीबी और बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थता के कारण नि:संतान दंपति को "दान" कर दिया था.
एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को शिशु को बचाया. वहीं, बच्चा लेने वाले दंपति ने अपने रिश्तेदारों के साथ कहा कि उन्होंने बिना कोई पैसा दिए बच्चे को ले लिया था. इसी तरह बच्चे के माता-पिता ने भी दावा किया है कि उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है.
इन दावों के बावजूद आरोप लगे हैं कि शिशु को 60000 रुपये में बेचा गया था. जिसमें से कुछ पैसे का इस्तेमाल बच्चे के पिता ने मोटरसाइकिल खरीदने के लिए किया था. बच्चे की मां शांति पात्रा ने दावों का खंडन करते हुए कहा कि मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन गरीबी के कारण मैं उसका पालन-पोषण करने में असमर्थ हूं.
यही वजह है कि मैंने उसे एक निःसंतान दंपति को दान कर दिया. मैंने अपना बेटा नहीं बेचा है. इधर, पूरे मामले को लेकर अधिकारियों ने संबंधित जांच के लिए दोनों परिवारों को बुलाया है. अधिकारी सच्चाई का पता लगाने और बच्चे के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story