भारत
नशे में धुत गेटमैन ने ये क्या कर दिया...वीडियो हुआ वायरल
jantaserishta.com
13 Jan 2026 11:33 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रेलवे विभाग के कर्मचारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, नाइट ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर गेटमैन फाटक को बंद करके घंटों खड़ा रहा, जिसके चलते क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया. इस दौरान राहगीर परेशान रहे. किसी ने गेटमैन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना बीती रात की है.
आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रॉसिंग का है जहां पर रात में 9 बजे ड्यूटी पर गेटमैन वीरेंद्र तैनात था. वीरेंद्र शराब पीकर नशे में धुत था. ट्रेन आने पर उसने फाटक तो बंद कर दिया लेकिन नशे में होने के चलते खोलना भूल गया.
वह बंद फाटक को खड़े होकर घंटों देखता रहा. लोग गुहार लगाते रहे मगर कोई असर नहीं हुआ. क्रॉसिंग पर वाहनों की लाइन लग गई. एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया. आखिर में स्थानीय लोगों ने स्टेशन इंचार्ज को जानकारी देते हुए बताया कि गेटमैन नशे में धुत है और घंटों से गेट बंद है. जिसके बाद स्टेशन से दूसरा आदमी आया और उसने फाटक खोला. इस पूरी घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
हालांकि, इस मामले में अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. स्टेशन इंचार्ज लखनलाल मीणा ने कहा कि हमारे एक गेटमैन का वीडियो वायरल हुआ है लेकिन यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है. जबकि, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पवन गुप्ता ने कहा कि वीडियो को लेकर हम कुछ भी नहीं बोल सकते है क्योंकि विभाग का गोपनीय मामला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





