भारत

OMG! केयरटेकर ने पूर्व डीजीपी के साथ ये क्या कर दिया...मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
11 April 2025 8:46 AM IST
OMG! केयरटेकर ने पूर्व डीजीपी के साथ ये क्या कर दिया...मच गया हड़कंप
x
शिकायत हुई.
भोपाल: भोपाल के अरेरा कॉलोनी में मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच.एम. जोशी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. 99 वर्षीय जोशी ने अपने केयरटेकर रफीक पर जानलेवा हमला करने और घर से कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है. इस घटना की शिकायत हबीबगंज थाने में दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
एच.एम. जोशी ने बताया कि वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उन्होंने एक निजी एजेंसी से केयरटेकर की सेवा ली थी. 8 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे जब वे ड्राइंग रूम में कुर्सी पर बैठे अखबार पढ़ रहे थे, तभी केयरटेकर रफीक ने अचानक उनका गला दबा दिया और कहा, "जितना पैसा है, सब मुझे दे दो."
इस दौरान घर में काम करने वाली शेफ गीता मौके पर पहुंची, जिसे देखकर रफीक घबरा गया और जोशी के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा.
जोशी ने आगे बताया कि घटना की जानकारी उनके ड्राइवर ने एजेंसी को दी, लेकिन एजेंसी ने न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही रफीक पर कोई कार्रवाई की. बाद में जब संदेह के चलते घर की जांच की गई तो पाया गया कि ड्राइंग रूम से पीतल की दो कीमती मूर्तियां गायब हैं. उन्होंने शक जाहिर किया कि रफीक शराब पीने का आदी है और पैसों की लालच में उसने ही ये मूर्तियां चुराई होंगी. उन्होंने खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.
फिलहाल हबीबगंज पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, केयरटेकर और एजेंसी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
एच.एम. जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं. वे बर्खास्त आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी के पिता और आईएएस टीनू जोशी के ससुर हैं. वर्ष 2010 में अरविंद और टीनू जोशी के घर आयकर विभाग ने छापा मारा था, जिसमें बेहिसाब संपत्ति मिलने के बाद दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story