भारत

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर ये क्या कह दिया

jantaserishta.com
31 Jan 2025 1:30 PM IST
सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर ये क्या कह दिया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने शुरुआत में सीधे मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते दिखाई दिए.
इसके बाद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर कहा कि झूठे वादे हैं. जिसके बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग कहा. इस पर सोनिया गांधी कहती हैं पुअर लेडी... राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं. बता दें कि संसद का बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लोन और बीमा को सबके लिए आसान बनाया गया है.
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन मोड में काम कर रही है, जिसका फायदा भी देखने को मिल रहा है. विदेशों से जमकर निवेश आ रहा है और इसके चलते देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने अपने अभिभाषण में संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र भी किया. इसके अलावा जम्मू कश्मीर में रेल परियोजना के पूरे होने को बड़ी उपलब्धि बताया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story