भारत

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा? चुनाव आयोग का आया जवाब

jantaserishta.com
18 Sept 2025 12:28 PM IST
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा? चुनाव आयोग का आया जवाब
x
'वोट चोरी' पर बड़ा दावा.
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार और गलत करार दिया है. दरअसल, राहुल गांधी ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' हुई.
उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र के राजुरा विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हजारों वोटों में हेराफेरी की गई है.
राहुल के इन्हीं आरोपों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने एक बयान जारी किया है.निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं.
आयोग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और बेबुनियाद हैं. किसी भी वोट को ऑनलाइन डिलीट नहीं किया जा सकता. आम जनता ऐसा नहीं कर सकती, जैसा कि राहुल गांधी ने समझा है.'
EC ने ये भी कहा कि वोट डिलीट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाता है. साल 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोट डिलीट करने की कुछ नाकाम कोशिशें हुई थीं. इस मामले में चुनाव आयोग ने खुद FIR दर्ज कराई थी.
आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक 2018 में अलंद सीट भाजपा के सुभाष गुट्टेदार ने जीती थी और 2023 में कांग्रेस के बीआर पाटिल.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null