भारत

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन पर क्या सोच रहे आम हिमाचली

8 Jan 2024 4:38 AM GMT
अयोध्या में राम मंदिर दर्शन पर क्या सोच रहे आम हिमाचली
x

मटौर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इस दिन को यादगार बनाने में सभी रामभक्त तैयारी में जुटे हैं। हिमाचल की बात …

मटौर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इस दिन को यादगार बनाने में सभी रामभक्त तैयारी में जुटे हैं। हिमाचल की बात करें, तो पहाड़ी प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर गजब का उल्लास है। प्रदेश के अग्रणी मीडिया हाउस ‘दिव्य हिमाचल’ ने इस बार अपने साप्ताहिक सर्वे में राम मंदिर को लेकर जनता की राय जानी। इसमें ‘दिव्य हिमाचल’ के फेसबुक पेज, यूट्यूब व दिव्य हिमाचल वेबसाइट पर कुल 1998 लोगों ने अब तक कमेंट किया है। सर्वे में शामिल 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अयोध्या में राम मंदिर देखने जाना चाहते हैं। इस सर्वे में हालांकि 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अयोध्या नहीं जाएंगे। इसके अलावा 15 प्रतिशत ने इस सवाल का जवाब ‘पता नहीं’ में दिया। सर्वे में सबसे ज्यादा कमेंट यूट््यूब चैनल पर मिले।

यूट्यूब पर 1300 लोग समाचार लिखे जाने तक कमेंट कर चुके थे। दिव्य हिमाचल के फेसबुक पेज पर अब तक 267 लोगों ने कमेंट किए हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ की वेबसाइट पर 435 लोगों ने कमेंट किया है। सर्वे से साफ जाहिर हो रहा है कि पूरे देश की तरह हिमाचल की ज्यादातर जनता अयोध्या जाना चाह रही है। इस समारोह में हालांकि अभी न्योता मिलने वाले चुनिंदा पांच हजार मेहमान ही शामिल हो पाएंगे, लेकिन इसके बाद हर कोई दर्शन कर पाएगा। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत सरयू घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्ज की जाएगी। वहीं 15 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यहां माघ स्नान के अंतर्गत साधु-संन्यासी, श्रद्धालु व अयोध्या की जनमानस पवित्र सरयू में विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाएगी। यूं तो 22 जनवरी को अयोध्या में चुनिंदा मेहमान शामिल हो पाएंगे, लेकिन उसके बाद लाखों हिमाचली अयोध्या में श्रीराम जी के दर्शन कर पाएंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में ट्रेन के जरिए लाखों हिमाचलियों को अयोध्या दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनों का इंतजाम कर लिया गया है। पूरे देश सहित 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए हिमाचल में भी दिवाली सा माहौल है। मंदिरों में भाजपा बड़ी एलईडी लगाकर कार्यक्रम को दिखाएगी। भाजपा व इससे जुड़े संगठन इसकी तैयारी कर रहे हैं। लोग घर-घर दीये जलाएंगे। एक बार फिर हिमाचल में फेस्टिवल सीजन का माहौल बन गया है।

    Next Story