ये कैसा पागलपन है! शादी समारोह में घोड़ी को जमीन पर लिटाया फिर ऊपर बाइक रखकर किया डांस

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) जिले के मावली थाना इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मावली क्षेत्र में एक परिवार में शादी समारोह (Wedding ceremony) के दौरान घोड़ी को जमीन पर लिटाकर उस पर बाइक रख दी गई. इसके बाद बाइक के ऊपर खड़े होकर एक व्यक्ति ने डांस किया. इस तरह डांस करने और करतब दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एनिमल एड के पशु क्रूरता निवारण अधिकारी दीन दयाल गोरा ने मावली थानाधिकारी को इसकी सूचना देकर केस दर्ज कराया.
#उदयपुर-घोड़ी को सुलाकर ऊपर मोटरसाइकिल रखकर किया डांस
— INDIA NEWS RAJASTHAN (@indianewsraj1) February 14, 2022
घोड़ी को सुलाया, ऊपर रखी मोटरसाइकिल और चढ़कर किया डांस, पशु क्रूरता का मामला दर्ज
उदयपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।@Manekagandhibjp@UdaipurDm @RajCMO pic.twitter.com/oTn2j2kV05
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





