भारत
ऐसी भी क्या लड़ाई! पत्नी ने गुस्से में कुछ भयानक कर डाला...पति की निकली चीख
jantaserishta.com
24 Sept 2025 1:03 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
कानपुर: पति-पत्नी में विवाद होना आम बात है लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में इस विवाद ने ऐसा रूप लिया की पत्नी ने क्रोध में कुछ भयानक कर डाला. उसने पति का कान दांतों से किसी चूहे की तरह चबा लिया. इस दौरान पत्नी ने पति को जमकर पीटा भी. पति ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी है.
कानपुर के अनवरगंज इलाके में रहने वाले पीड़ित अमित सोनकर का एक लड़की से लव अफेयर चलता था. लड़की भी उनके पड़ोस में ही रहती थी. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि 8 साल पहले उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों राजी खुशी रहने लगे लेकिन फिर पति-पत्नी में विवाद होने लगा. इसके बाद अमित ने तलाक का मुकदमा दायर कर दिया था. दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था. इसी दौरान मंगलवार को पानी भरने को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया.
ये विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने अमित को जमकर पीट दिया. इतना ही नहीं अमित ने उससे बचाव करने की कोशिश की तो उसने गुस्से में आकर अपने दांतों से उसका कान ही काट लिया. पत्नी ने ऐसा काटा की पति का आधा कान कटकर उसके मुंह में आ गया. अमित का पूरा चेहरा खून से लाल हो गया. वह इसी हालत में थाने गया जहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखकर उसका मेडिकल कराया.
एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार का कहना है कि पति पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था. उसी में विवाद हुआ. दिन में दोनों में मारपीट हुई. पति ने पत्नी के खिलाफ अपना कान काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





