भारत

डब्ल्यूएफआई की अयोध्या में होने वाली आम सभा बैठक रद्द

jantaserishta.com
22 Jan 2023 1:34 PM IST
डब्ल्यूएफआई की अयोध्या में होने वाली आम सभा बैठक रद्द
x

फाइल फोटो

नयी दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय खेल मंत्रालय के भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी मौजूदा गतिविधियों को निलंबित कर देने और उसकी रोजाना की कार्यशैली को देखने के लिए एक ओवरसाइट समिति नियुक्त कर देने के बाद महासंघ की रविवार को अयोध्या में होने वाली आम सभा बैठक रद्द कर दी गयी है।
समिति डब्ल्यूएफआई के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी। जांच पूरी होने तक बृज भूषण अपने पद से अलग रहेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ को बता दिया है कि सरकार के विभिन्न आरोपों की जांच के लिए ओवरसाइट समिति नियुक्त करने के फैसले के मद्देनजर डब्ल्यूएफआई अपनी सभी मौजूदा गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करेगी जब तक ओवरसाइट समिति औपचारिक रूप से नियुक्त नहीं कर दी जाती और डब्ल्यूएफआई का रोजाना का कामकाज संभाल नहीं लेती।"
बयान में कहा गया है, "खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई से उत्तर प्रदेश के गोंडा में मौजूदा रैंकिंग टूर्नामेंट को रद्द करने के लिए भी कहा है। मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को सभी भागीदारों से लिए गए प्रवेश शुल्क को लौटाने का भी निर्देश दिया है।"
उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात और आरोपों की जांच का आश्वासन मिलने के बाद अपना धरना वापस ले लिया है।
शीर्ष भारतीय पहलवानों बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मालिक और अन्य पहलवानों ने 18 जनवरी को डब्ल्यूएफआई के खिलाफ धरना दिया था। 28 वर्षीय विनेश ने आरोप लगाया था कि बृज भूषण महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story