भारत

Biparjoy Cyclone: बिपोरजोय चक्रवात के कारण पश्चिम रेलवे में परिचालन बुरी तरह प्रभावित

jantaserishta.com
16 Jun 2023 2:46 PM IST
Biparjoy Cyclone: बिपोरजोय चक्रवात के कारण पश्चिम रेलवे में परिचालन बुरी तरह प्रभावित
x

DEMO PIC 

मुंबई: चक्रवात बिपोरजोय के कारण गुजरात से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) में गुजरात सेक्टर पर लगभग 180 ट्रेनों को या तो रद्द किया गया या उनका आंशिक परिचालन किया गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि आज दो और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, एक को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया जबकि दो ट्रेनें शॉर्ट ऑरिजिनेट हुईं।
इसके साथ, चक्रवात के कारण यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन के लिए एहतियाती उपाय के रूप में कुल 100 ट्रेनें रद्द हुई हैं, 40 को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया और अन्य 40 को शॉर्ट-ऑरिजिनेट किया गया। ठाकुर ने कहा कि कई अन्य सुरक्षात्मक और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों को नियमों के अनुसार रिफंड दिया जाएगा।
शुक्रवार 16 जून को पोरबंदर-वेरावल एक्सप्रेस और इसकी वापसी सेवाएं (19207-19208) रद्द हैं। श्री माता वैष्णोदेवी कटरा और गांधीधाम के बीच चलने वाली सर्वोदय एक्सप्रेस (12474) को अहमदाबाद में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया था। 16 जून की भुज-साबरमती स्पेशल ट्रेन (09456), जो पहले रद्द कर दी गई थी, गांधीधाम से शॉर्ट-ऑरिजिनेट होगी, जबकि सर्वोदय एक्सप्रेस (12473) अब शनिवार 17 जून को अहमदाबाद से शॉर्ट-ऑरिजिनेट होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story