भारत

West Bengal: टीएमसी नेता मुकुल रॉय की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, घर पहुंचीं सीएम ममता

jantaserishta.com
6 July 2021 3:51 PM IST
West Bengal: टीएमसी नेता मुकुल रॉय की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, घर पहुंचीं सीएम ममता
x

तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय का चेन्नई के एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। कृष्णा रॉय का देहांत मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट से सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर हुआ। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को कोलकाता ले जाया जाएगा।

बता दें कि मुकुल रॉय की पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थीं। उस दौरान पीएम मोदी ने भी मुकुल रॉय से फोन पर बातचीत कर उनकी पत्नी का हाल जाना था।
बता दें कि हाल ही में मुकुल रॉय ने बीजेपी से टीएमसी में वापसी की है। वह चार साल तक बीजेपी में रहे और टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार के बाद रॉय ने बीजेपी छोड़ टीएमसी जॉइन की थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story