भारत
नाबालिग से बलात्कार के आरोप में शिक्षक व तांत्रिक गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 Nov 2022 4:48 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक शिक्षक और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शादी न होने पाने के कारण आरोपी शिक्षक साबुज डे, तांत्रिक गुरुपद माजी के संपर्क में आया था।
माजी ने तब डे को सुझाव दिया कि विवाह तभी संभव होगा जब वह ऐसे अनुष्ठान कराए, जिसमें एक नाबालिग लड़की शामिल हो।
पुलिस ने कहा कि शिक्षक ने तांत्रिक की सलाह पर 14 वर्षीय पीड़िता के साथ बलात्कार किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पहले उन्होंने शिक्षक को गिरफ्तार किया।
जब उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, तो उसने तांत्रिक की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





